ब्रेकिंग:

तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम : अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं विलियम कालिन और ग्रेग सेमेंजा तथा ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ ने सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता। नोबेल असेंबली ने कहा कि इन अनुसंधानकर्ताओं को यह पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण खोज के लिए दिया गया है। ज्यूरी ने कहा, उन्होंने (अनुसंधानकर्ताओं) हमारी इस समझ के लिए आधार तैयार किया कि किस तरह ऑक्सीजन के स्तर कोशिकीय चयापचय और शारीरिक कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं। इसने कहा, इस खोज ने एनीमिया, कैंसर और अन्य कई रोगों से लड़ने के लिए नयी रणनीतियों का मार्ग प्रशस्त किया है। चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों के एलान के बाद अब 14 अक्तूबर तक भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति आदि के विजेताओं का एलान किया जायेगा। इस साल साहित्य के एक साथ दो नोबेल पुरस्कार दिए जायेंगे। पिछले साल यौन शोषण के आरोप और वित्तीय  नियमितताओं के कारण साहित्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार का एलान नहीं किया गया था। 70 वर्षो में यह पहला मौका था जब साहित्य का नोबेल नहीं दिया गया था। यौन शोषण के आरोपों के बाद अकादमी के 18 सदस्यों में से सात ने इस्तीफा दे दिया था। नोबेल असेंबली ने कहा कि इन अनुसंधानकर्ताओं को यह पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण खोज के लिए दिया गया है। ज्यूरी ने कहा, उन्होंने (अनुसंधानकर्ताओं) हमारी इस समझ के लिए आधार तैयार किया कि किस तरह ऑक्सीजन के स्तर कोशिकीय चयापचय और शारीरिक कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं।

Loading...

Check Also

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शहद से जुड़ी अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए पहुंचे डेनमार्क

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / स्कैंडिनेविया – डेनमार्क : प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com