ब्रेकिंग:

तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Mi A3, जानिए क्या है इसकी खासियात और कीमत

शाओमी ने आखिरकार अपने स्टॉक एंड्रॉयड फोन Mi A3 को लॉन्च कर दिया है। Mi A3, इससे पहले लॉन्च हुए एमआई ए1 और एमआई ए2 का अपग्रेडेड वर्जन है। Mi A3 की खासियतों की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है और इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
Mi A3 की कीमत
इस फोन को फिलहाल स्पेन में लॉन्च किया गया है जहां इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249 यूरो यानी करीब 19,200 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 279 यूरो यानी करीब 21,500 रुपये है। भारत में इस फोन के आने की अभी कोई खबर नहीं है।Mi A3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी रैम मिलेगा।
Mi A3 का कैमरा
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ पैनोरमा सेल्फी फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,जीपीएस, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और 4030mAh की बैटरी मिलेगी।

Check Also

लखनऊ में देश का पहला ‘राष्ट्रीय औद्योगिक बॉयलर हरितीकरण सम्मेलन’ हुआ आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्यावरण थिंक टैंक iFOREST ने भारत सरकार के वाणिज्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com