ब्रेकिंग:

तालिबानी आतंकियों ने बस रोक कर किया 13 यात्रियों का अपहरण

अफगानिस्तानः अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में सशस्त्र आतंकवादियों ने मंगलवार को एक यात्री बस को रोककर उसमे सवार 13 यात्रियों का अपहरण कर लिया. आतंकवादी उन लोगों को अगवा कर अज्ञात स्थान पर ले गए. अफगानी अधिकारियों ने इस संबंध में मीडिया के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि अगवा किए गए लोगों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. सेना के एक प्रवक्ता ने पत्रकारों को इस केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सशस्त्र आतंकवादियों के एक समूह ने बागलान-ए-मरकाजी जिले के जार-ए-खुश्क क्षेत्र में एक यात्री बस को रास्ते में रोक दिया.

इसके बाद आतंकियों ने पहले बस की तलाशी ली. फिर बस में सवार 13 लोगों को अगवा कर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अगवा किए गए यात्री बस से उत्तरी बदख्शां से काबुल जा रहे थे. उन्होंने बताया कि अगवा हुए लोगों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयास चल रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक अपहरण की इस वारदात को तालिबान ने अंजाम दिया है. तालिबान अभी बागलान और पड़ोसी कुंदुंज प्रांत के कुछ हिस्सों में सक्रिय है. हालांकि अभी तक तालिबान आतंकवादियों ने इस अपहरणकांड की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Check Also

दावोस में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दावोस : उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल, वित्त एवं संसदीय कार्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com