
राहुल यादव, लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में तहसील मुख्यालयों व विकास खण्ड मुख्यालयों को 02 लेन चैड़े मार्ग से जोड़े जाने का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान सरकार के गठन के पूर्व प्रदेश में 26 तहसील मुख्यालय तथा 138 विकास खण्ड मुख्यालय 02 लेन मार्ग से नहीं जुड़े थे, जिन्हे 02 लेन मार्ग से जोड़ने हेतु उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये थे।उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में 26 तहसील मुख्यालयों को 02 लेन मार्ग से जोड़ने व चौड़ीकरण हेतु (लम्बाई 269.66 किमी0) रू0 387 करोड़ की स्वीकृतियां निर्गत की गयीं, जिनमें से वर्ष 2018-19 में 07 कार्य पूरे कर रू0 17 करोड़ 87 लाख की धनराशि व्यय की गयी। वित्तीय वर्ष 2019-20 में निर्माणाधीन 19 कार्यों में से 04 कार्य लागत रू0 35 करोड़ 65 लाख से पूरे कराये गये। शेष 15 कार्य लागत रू0 333 करोड़ के निर्माणाधीन हैं।लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 138 विकासखण्ड मुख्यालय ऐसे थे, जो 02 लेन मार्ग से नहीं जुड़े हुये थे, इनमें से अब तक 113 विकास खण्ड मुख्यालयों को 02 लेन मार्ग से जोड़ने व चौड़ीकरण हेतु (लम्बाई 937 किमी0) लागत रू0 1554 करोड़ की स्वीकृतियां निर्गत कीं गयी है, जिनमें से वर्ष 2018-19 में रू0 111.12 करोड़ की लागत से 31 कार्य पूर्ण कराये गये और वित्तीय वर्ष 2019-20 में निर्माणाधीन 82 कार्यों में से 25 कार्य रू0 319 करोड़ की लागत से पूरे कराये गये, शेष 57 कार्य (लागत रू0 1140 करोड़) निर्माणाधीन है। 25 विकासखण्ड मुख्यालयों को 02 लेन मार्ग से जोड़ने व चौड़ीकरण हेतु स्वीकृति प्रक्रियाधीन है।
 Suryoday Bharat Suryoday Bharat
Suryoday Bharat Suryoday Bharat
				 
						
					 
						
					 
						
					