ब्रेकिंग:

ट्रंप ने की विदेश नीति पर फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट की मांग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में विदेश नीति पर फाइल प्रेसिडेंशियल डिबेट की मांग की है। इस सिलसिले में ट्रंप के प्रचार अभियान के प्रमुख बिल स्टेपियन ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है और विदेश नीति के मुद्दे पर फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट कराने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में कहा, “प्रचार की अखंडता और अमेरिकी नागरिकों की भलाई के लिए हम आप से 22 अक्टूबर को होने वाले अंतिम प्रेसिडेंशियल बहल को विदेश नीति पर कराने की अपील करते हैं। इसी मुद्दे पर बहस की सहमति बनी है और पिछले प्रचारों में यही परंपरा रही है। ”

स्टेपियन ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि मॉडरेटर क्रिस्टेन वेल्कर ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई,अमेरिकी नागरिक , रेस इन अमेरिका, जलवायु परिवर्तन, राष्ट्रीय सुरक्षा, नेतृत्व और विदेश नीति जैसे कुछ मुद्दों की घोषणा की है, जिनमें से ज्यादातर मुद्दों पर पहली बहस के दौरान चर्चा हो चुकी हैं। उन्होंने बहस के दौरान उम्मदवारों के फोन को बंद कराने की मांग की है।

Check Also

हथकड़ियों में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो बोले : ‘गुड नाइट… हैपी न्यू ईयर’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : सत्ता से हटाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com