बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी इंडस्ट्री के हाॅट कपल्स में से एक हैं। दोनों करीब 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। अक्सर दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है। बीती शाम इस कपल को एक बार फिर एक साथ स्पाॅट किया गया। इस दौरान दिशा ब्लू ट्रैक सूट में कूल दिखीं। लाइट मेकअप, बन उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हैं। तस्वीरों में दिशा काफी खुश दिख रही हैं। 
 वहीं टाइगर ब्लू जिपर और ब्लैक ट्राउजर में कैजुअल दिखे। मीडिया को देख टाइगर ने कई पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर की फिल्म वाॅर हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर हैं। वहीं दिशा इन दिनों फिल्म मलंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ आदित्य राॅय कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू जैसे कई स्टार्स हैं।
टाइगर संग दिशा की आउटिंग, मैचिंग आउटफिट में जबरदस्त दिखा कपल
        Loading...
    
        
Suryoday Bharat Suryoday Bharat