ब्रेकिंग:

जेपी नड्डा ने ‘नई टीम’ का किया ऐलान, कई नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फॉर्म में आ गए हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए उन्होंने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस लिस्ट में कई पुराने चेहरों को जहां बाहर का रास्ता दिखाया गया है। तो वहीं कुछ नए चेहरों को शामिल भी किया गया है।

12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री

जेपी नड्डा ने पार्टी में बदलाव करते हुए 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), तीन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक केंद्रीय कार्यालय सचिव और एक प्रभारी राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया के नाम की घोषणा की है।

इसके साथ ही पार्टी में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामों का भी ऐलान किया गया है।

पार्टी की ओर से इस क्रम में 23 राष्ट्रीय प्रवक्ता के नाम भी जारी किए गए हैं। नई टीम में आठ महासचिवों की सूची में भी बदलाव किया गया है। इसमें भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह और कैलाश विजयवर्गीयको बरकरार रखते हुए बाकी नए चेहरे शामिल किए गए हैं। जबकि पार्टी का जाना माना चेहरा राम माधव, पी. मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन के स्थान पर नए चेहरों को शामिल किया गया है। 

पार्टी में नए महासचिव के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरंदेश्वरी, सीटी रवि, तरुण चुग और दिलीप सैकिया को शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने अपनी प्रवक्ताओं की सूची को भी विस्तारित किया है। अब इसमें 23 प्रवक्ताओं को जगह दी गई है। जिसमें सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है 

 

Loading...

Check Also

पश्चिम मध्य रेल में महाप्रबंधक शोभना द्वारा शपथ दिलाकर मनाया जा रहा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com