ब्रेकिंग:

जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घरेलू रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रहा है। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर लगातार हमला करती रही है और केन्द्र सरकार द्वारा लगाए गए कुछ करों को हटाकर इन उत्पादों के दाम कम करने की मांग कर रही है।

गांधी ने ट्वीट किया, ” जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है। लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हैशटैग ‘भाजपा की लूट के खिलाफ भारत’ लिखते हुए चार महानगरों में इस साल जनवरी से लेकर अभी तक, एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि की एक सूची भी साझा की।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com