ब्रेकिंग:

जनता के पैसे से इंतजाम सरकार करेगी और मुनाफा अम्बानी, अडानी जैसे लोग कमायेंगे : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

अशोक यादव / लखनऊ : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की उत्तर प्रदेश राज्य मंत्रि परिषद ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा देश के बड़े पूंजीपतियों के सहारे उ0प्र0 के विकास का जो शोर मचाया गया है उसकी हकीकत कुछ और है। वास्तव में यह 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जुमलेबाजी है। जनता को सब्जबाग दिखाना है और उसे भ्रमित करना है। उत्तर प्रदेश के विकास की बुनियाद है कृषि। कृषि का विकास, छोटे उद्योग धंधों तथा दस्तकारी का विकास और गांवों की सड़कों का विकास। उद्योगपतियों के उ0प्र0 जमावड़े से ऐसी कोई संभावना नहीं निकलती हुई दिखायी देती।उ प्र राज्य सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि विकास के जिस मॉडल से योगी सरकार तथा मोदी सरकार गदगद है वह पीपीपी या निजी क्षेत्रों पर आधारित मॉडल है जिसका मतलब है जनता के पैसे से इंतजाम सरकार करेगी और मुनाफा अम्बानी, अडानी जैसे लोग कमायेंगे। प्रदेश के अनौपचारिक एवं असंगठित कारोबार तथा खेती एवं किसानों को और संकट में डालने की कोशिश है। कारपोरेट घरानों को किसानों की जमीन दी जायेगी जिससे
किसानों की तबाही और बढ़ेगी। माकपा ने कहा है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जन असंतोष बढ़ रहा है , जिसको ठण्डा करने के लिए झूठे वायदे किये जा रहे हैं।

Check Also

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और एम्ब्रायर में रीजनल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट इकोसिस्टम के लिए हुई पार्टनरशिप

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : भारत के एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की प्रमुख …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com