उरई। दीपावली के दिन गोहन थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का खुलासा कर दिया गया है। घटना अवैध संबंधों को लेकर अंजाम दी गई बताई गई है। दो सगे भाइयों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता में पूरी जानकारी दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी भी उपस्थित थे।
गोहन थाना क्षेत्र के भाऊपुरा में खेत पर दीपक जलाने जा रहे 21 वर्षीय धीरेंद्र उर्फ अन्नू प्रजापति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनके परिवार की एक महिला से मृतक ने अवैध संबंध बना लिए थे। इसकी जानकारी हो जाने पर उन लोगों को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने अन्नू की हत्या की योजना बना डाली। पकड़े गए आरोपितों नीरज व गजेंद्र के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। घटना अवैध संबंधों को लेकर अंजाम दी गई बताई गई है। दो सगे भाइयों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता में पूरी जानकारी दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी भी उपस्थित थे। हत्या के मामले का खुलासा कर दिया गया है।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat