कृषि मंत्रालय ने कहा कि गेहूं बुआई के काम ने जोर पकड़ लिया है तथा चालू रबी (सर्दियों) के मौसम में अभी तक इस फसल के खेती का रकबा 20 प्रतिशत बढ़कर 15.19 लाख हैक्टेयर हो गया है हालांकि, दालों और तिलहन खेती का रकबा पिछले साल की इसी अवधि से पीछे चल रहा है। रबी फसलों की बुआई अक्तूबर से शुरू होती है और मार्च से कटाई का काम शुरू होता है। गेहूं प्रमुख रबी फसल है। साल भर पहले 12.65 लाख हैक्टेयर में गेहूं बोया गया था। मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार गेहूं की सबसे अधिक बुआई मध्य प्रदेश में हुई जहां किसानों ने चालू सत्र में अभी तक 6 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुआई की है।
यह पिछले साल की इसी अवधि की बुआई रकबे के मुकाबले 2.17 लाख हैक्टेयर अधिक है। चालू सत्र में अभी तक पंजाब में गेहूं खेती का रकबा 4.68 लाख हैक्टेयर तथा उत्तर प्रदेश में 1.73 लाख हैक्टेयर है। दालों की बुआई ने गति नहीं पकड़ी है क्योंकि इस फसल की बुआई का रकबा 28.22 प्रतिशत कम यानी 39.05 लाख हैक्टेयर ही है, जो रकबा पिछले साल की समान अवधि में 54.34 लाख हैक्टेयर था।
आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी दलहन खेती अभी कम है जो अभी तक 5.31 लाख हैक्टेयर में बोया गया है, जो रकबा पिछले साल की इसी अवधि में 7.47 लाख हैक्टेयर था जबकि राजस्थान में इसकी खेती का क्षेत्रफल 5.29 लाख हैक्टेयर है जो पहले 6.65 लाख हैक्टेयर था। इसी तरह तिलहन खेती का रकबा कम यानी 37.09 लाख हैक्टेयर है जो पिछले साल की इसी अवधि में 40.86 लाख हैक्टेयर था।
Check Also
एसोचैम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एण्ड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शुक्रवार को होटल सेंट्रम, लखनऊ में एसोचैम द्वारा आयोजित …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat