ब्रेकिंग:

गूगल पे यूजर्स को गूगल की सौगात, डेटा संबंधी मामले पर मिलेगी ये सुविधा

प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह गूगल पे के यूजरों को उनके डेटा पर अधिक नियंत्रण प्रदान करेगी। कंपनी ने कहा कि इसके लिये वह गोपनीयता के विस्तृत फीचर देने जा रही है, जिससे लेन-देन के डेटा पर यूजरों को अधिक नियंत्रण की सुविधा मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि इसके तहत गूगल पे एप का अगले सप्ताह से एक अपडेट जारी किया जा रहा है। यूजर अब यह निर्धारित कर सकेंगे कि उनकी लेन-देन गतिविधियों पर उन्हें कितना नियंत्रण रखना है। गूगल पे एप का नया अपडेट करते ही सभी यूजर से पूछा जायेगा कि वे नियंत्रण को ऑन करना चाहते हैं या ऑफ।

गूगल पे के उपाध्यक्ष (उत्पाद) अंबरीश केंघे ने कहा, ”गोपनीयता हमारे लिये पहले से ही एक प्रमुख प्राथमिकता है। यदि आप गूगल पे पर कुछ भी करते हैं, तो वह गूगल पे पर ही रहता है, यह आज की स्थिति है। अब हम जो कह रहे हैं, वह है कि हम गूगल पे पर भी आपकी गतिविधियों का प्रबंधन करने के लिये आपको नियंत्रण देने जा रहे हैं। अत: यदि आप गूगल पे पर कुछ कर रहे हैं तो आपसे पूछा जायेगा कि आपके हिसाब से एप की सेवाओं को पर्सनलाइज करने के लिये इन्हें रिकॉर्ड किया जाना चाहिये या नहीं।”

उन्होंने गगूल पे पर मोबाइल रिचार्ज करने का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि अब यूजर यह तय कर सकते हैं कि उन्हें ऑफर व रिवार्ड देने के लिये इस डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। उन्होंने कहा कि यूजर अब अपने लेन-देन व गतिविधियों को देखकर उन्हें हटा भी सकते हैं।

Check Also

लखनऊ में देश का पहला ‘राष्ट्रीय औद्योगिक बॉयलर हरितीकरण सम्मेलन’ हुआ आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्यावरण थिंक टैंक iFOREST ने भारत सरकार के वाणिज्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com