लखनऊ : मेजर जनरल राम गोपाल राम तिवारी, 35 वर्ष की सेवाओं के उपरान्त 31 मई 2018 को अपर महानिदेशक, एनसीसी उत्तर प्रदेश के पद से सेवानिवृत्त हो गए। विगत एक वर्ष के दौरान उन्होने एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक पद का कार्यभार सम्भाला और उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 1.2 लाख एनसीसी कैडेटों को एनसीसी प्रशिक्षण दिलाने एवं उनके सर्वागिंण विकास में अग्रणीय रहे। सामाजिक सेवा के कार्यो में भी उनका योगदान उदाहरणीय रहा।
मेजर जनरल राम गोपाल राम तिवारी के कार्यकाल के दौरान गणतत्र दिवस शिविर 2018 में उत्तर प्रदेश राज्य के एनसीसी निदेशालय ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आॅल राउन्ड इम्प्रूवमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ निदेशालय के सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही बेस्ट फलाईग ट्रॉफी भी एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश को प्रदान किया गया।
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat