
नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण ‘बी’ टीम ने गुरुवार को यहां पहली खेलो इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग के ग्रुप ए मैच में हिम हॉकी अकादमी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की। साइ ‘बी’ ने बुधवार को भारत जूनियर्स के खिलाफ 0-6 की हार के बार मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में बेहतर प्रदर्शन किया।
दिन के अन्य मैचों में दीपिका की दूसरी हैट्रिक की बदौलत भारत जूनियर्स ने करनाल की राजा करण हॉकी अकादमी को 8-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि भुवनेश्वर के ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफोर्मेंस केंद्र ने मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स संघ को 11-0 से रौंदा। ग्रुप बी में साधना सेंगर की हैट्रिक से मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने दिल्ली की जय भारत हॉकी अकादमी को 8-0 से हराया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat