ब्रेकिंग:

कोविड-19: राजधानी दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी ब्वाॅय निकला कोरोना पाॅजिटिव, 72 परिवार होम क्वारंटाइन

अशोक यादव, लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में  एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। 19 साल के पिज्जा डिलीवरी ब्वाॅय कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।

पिछले 15 दिनों में इस युवक ने दर्जनों घरों में पिज्जा पहुंचाया है। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है।

लड़के को क्वारंटाइन में कर दिया गया है। साथ ही उन परिवारों की तलाश शुरू हो गई है, जिन घरों में उसने हाल-फिलहाल आर्डर पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार मालवीय नगर के करीब 72 परिवारों को अब तक क्वारंटाइन किया जा चुका है। इन सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है।

साउथ दिल्ली के जिलाधिकारी बीएन मिश्रा ने भी घटना की पुष्टि की है। यह डिलीवरी ब्वाॅय मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था। प्रशासन ने इसके संपर्क में रहे अन्य 20 डिलीवरी ब्वाॅय को भी क्वारंटाइन किया है।

Loading...

Check Also

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल द्वारा बुधवार को 28 एवं गुरुवार को 17 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने यात्रियों, विशेषकर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com