नई दिल्ली : एनआईए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार को आज केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है। कुमार 1979 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी का चार सालों तक नेतृत्व करने के बाद बीते साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग में चार साल की अवधि या जब तक वह 65 वर्ष के न हो जाएं तब तक के लिये सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह पद फरवरी से रिक्त था।
नियमों के मुताबिक कुमार का कार्यकाल अक्तूबर 2020 को खत्म होगा। आयोग में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त होते हैं। कुमार 1979 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी का चार सालों तक नेतृत्व करने के बाद बीते साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे।एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग में चार साल की अवधि या जब तक वह 65 वर्ष के न हो जाएं तब तक के लिये सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह पद फरवरी से रिक्त था। के वी चौधरी फिलहाल केंद्रीय सतर्कता आयुक्त हैं और टी एम भसीन दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं।
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat