ब्रेकिंग:

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कल लॉन्च करेंगे ‘मनोदर्पण’, 10वीं, 12वीं रिजल्ट के बाद छात्रों में एडमिशन का तनाव करेगा कम

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कोरोना काल में दसवीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के नतीजे आने के बाद दाखिले को लेकर तनाव को दूर करने और छात्रों को मनोवैज्ञानिक रूप से सहायता देने के लिए एक ‘मनोदर्पण’ प्लेटफार्म को मंगलवार को लांच किया जा रहा है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक इस प्लेटफार्म को कल सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लांच करेंगे। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी मौजूद रहेंगे।

डॉ. निशांक ने सोमवार को यहां ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा है कि अब परीक्षा के नतीजे आ गए हैं और दाखिले का सिलसिला शुरू होने वाला है। ऐसे में वह कोरोना काल  में छात्रों की मनोवैज्ञानिक स्थिति को समझ सकते हैं।

उनके तनाव को सुधारने के लिए कल सुबह 11:00 बजे वह डिजिटल प्लेटफॉर्म  ‘मनोदर्पण’ लॉन्च करेंगे। प्लेटफार्म पर छात्रों को अभी मनोवैज्ञानिक समस्याओं को सुलझाने के लिए हरतरह की सहायता मिल सकेगी ताकि इस समय होने वाली समस्याओं को लेकर तनाव की स्थिति से ना गुजरें।

 

Check Also

मंत्री राकेश सचान ने एमएसएमई, खादी एवं हथकरघा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com