उरई,जालौन। किसान समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव की अध्यक्षता में नगर के बलदेव पैलेस गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग सरकार से की गई। किसान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवर्धन परिहार एवं महासचिव आशीष की अध्यक्षता में आयोजित सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केेंद्र सरकार व राज्य सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। किसानों की फसल नष्ट हो रही है इसके बावजूद भी उनका कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। किसान आत्महत्या को मजबूर है तथा सरकार कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ मजाक कर रही है। किसान मंहगाई की मार से परेशान है। उन्हें उनके उत्पादन का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। उसका पूरा लाभ बिचैलिए ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी योजनाएं चला रही है उनका सही लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने दस समस्याओं का खाका खींचा और जिनको दूर किए जाने की सरकार से मांग की। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, शैलेंद्र व्यास, सुरेंद्र पाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, अभिलाख सिंह, शिव सिंह, विशाल निरंजन, अनिल कुमार सिंह, मान सिंह पाल, सुनील परिहार आदि उपस्थित रहे।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat