ब्रेकिंग:

किसान आंदोलन: हरियाणा में कई टोल प्लाजा पर किसानों का कब्जा, नहीं वसूलने दिया शुल्क

अशाेक यादव, लखनऊ। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए किसानों ने शनिवार को हरियाणा में कुछ टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया और यात्रियों से शुल्क की वसूली नहीं करने दी। आंदोलनकारी किसानों ने कहा था कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग के लिए दबाव बनाने के खातिर वे टोल प्लाजा पर एकत्रित होंगे।

भारतीय किसान यूनियन के 100 से अधिक किसान मल्कीत सिंह और मनीष चौधरी के नेतृत्व में अंबाला-हिसार राजमार्ग पर टोल प्लाजा पर इकट्ठे हुए। भाकियू कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने वाहनों को बिना शुल्क अदा किए जाने दिया। कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। किसानों ने करनाल के बस्तारा और पियोंट टोल प्लाजा पर भी यात्रियों से शुल्क की वसूली नहीं करने दी।

पंजाब में 1 अक्टूबर से किसान विभिन्न टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हैं और यहां भी यात्रियों से शुल्क नहीं वसूला जा रहा। पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 25 टोल प्लाजा हैं और यहां किसानों के प्रदर्शन के चलते यात्रियों से शुल्क की वसूली नहीं होने के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को प्रतिदिन तीन करोड़ रूपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हजारों किसान दिल्ली से लगने वाली सीमाओं पर डटे हुए हैं।

Loading...

Check Also

आईआरटीएस रंजन प्रकाश ने भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रंजन प्रकाश ठाकुर ने सोमवार 27 अक्टूबर, 2025 को …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com