ब्रेकिंग:

किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत, पुलिस भी रहेगी साथ

अशाेक यादव, लखनऊ। तीन कृषि कानूनों के विरोध में ‘दिल्ली चलो’ मार्च निकाल रहे पंजाब के किसानों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। आज सुबह किसानों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प के बाद पुलिस ने किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में स्थित निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी है।

इस दौरान किसानों को दिल्ली के किसी और इलाके में नहीं जा सकेंगे। निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान किसानों के साथ रहेंगे।

क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा, ”हमें दिल्ली में दाखिल होने की अनुमति मिली हुई है।” उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली के बुराड़ी में एक स्थान पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी।

Loading...

Check Also

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मंत्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com