कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा है। इसमें एक महिला पर देह व्यापार के धंधे में एजेंट का काम करने के आरोप हैं, जबकि अन्य 35 वर्षीय महिला नेपाली मूल की बताई गई है। एजेंट के रूप में काम करने वाली महिला नगरोटा बगवां के पठियार में एक किराये के मकान में रहती है। पुलिस ने नाटकीय तरीके से दो व्यक्तियों को ग्राहक के रूप में भेजा। इस दौरान दोनों व्यक्तियों और महिला के बीच में डील हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को पकड़ा। पुलिस के अनुसार महिलाएं एक से दो हजार रुपये प्रति ग्राहक लेती हैं। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।
आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को देह व्यापार का धंधा करने वाली महिला के पास भेजा। इस दौरान दोनों व्यक्तियों की एजेंट के साथ डील हो गई। डील के बाद एक व्यक्ति नेपाली मूल की महिला के साथ अंदर चला गया, जबकि दूसरा एजेंट के साथ बाहर बैठ गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दस्तक देकर एजेंट महिला समेत कमरे के अंदर नकली ग्राहक के साथ नेपाली मूल की महिला को पकड़ लिया।छापामारी के दौरान पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम के साथ महिला थाना धर्मशाला के प्रभारी चिंत राम, नगरोटा बगवां थाना के एएसआई अशोक राणा, एएसआई लीलाधर, मुख्य आरक्षी पूजा देवी और विनोद कुमार, आरक्षी रमता देवी, आशा कुमारी, गौरव और तृप्ता देवी आदि शामिल रहीं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat