नई दिल्ली। बीते एक महीने से सीमा पर चीन और भारत के बीच विवाद बढ़ गया है। ऐसे में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कांग्रेस की मुसीबत बढ़ा सकती है। सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी चीनी राजदूत के साथ नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस की सफाई
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पर सफाई दी है। कांग्रेस का दावा है कि जो तस्वीर चीनी राजदूत से मुलाकात का नाम देकर वायरल किया जा रहा है वो दरअसल एक फूड फेस्टिवल की है।
इस बीच भारत स्थिति को शांत करने के लिए अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है। माहौल को ठंडा करने के लिए कूटनीतिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंगलवार को संसद में विदेश मामलों की स्थाई समिति के सामने यह बात विदेश सचिव एस जयशंकर ने सदस्यों को बताई। स्थाई समिति की बैठक 2 घंटे से ज्यादा चली और इसमें विस्तार से चीन के साथ तनातनी पर चर्चा हुई। इस समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के नेता शशि थरूर हैं और राहुल गांधी भी इसके सदस्यों में शामिल हैं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat