ब्रेकिंग:

कजाकिस्तान में प्रदर्शन की वीडियो बना रहे पत्रकार की पुलिस ने की पिटाई

अलमाती: कजाकिस्तान में चुनाव नतीजों के बाद हुए प्रदर्शन की वीडियो बना रहे एक पत्रकार की पुलिस ने पिटाई कर दी। नतीजों में नूर सुल्तान नजरबायेव के उत्तराधिकारी का चयन किया गया था। कासिम जोमार्त तोकायेव को रविवार को हुए चुनाव में 71 प्रतिशत मत मिले थे, वह सेवानिवृत नजरबायेव के विश्वास पात्र हैं। यह चुनाव पुलिस कार्रवाई और मतदान अनियमितताओं द्वारा प्रभावित थे। समाचार एजेंसी ‘टेंगरी न्यूजश् के पत्रकार शोकन अल्खाबायेव को पुलिस ने सोमवार देर रात पिटा जो प्रदर्शन की वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। एजेंसी ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंगलवर सुबह कहा, ‘‘ पुलिस ने टेंगरीन्यूज.केजेड के पत्रकार को उस समय रोकने की कोशिश की, जब वह वीडियो बना रहा था।उन्होंने उसका फोन भी ले लिया और उसे कई बार पीटा भी।श्श् देश के उप गृह मंत्री ने प्रदर्शन के पीछे चरमपंथी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं तोकायेव ने प्रदर्शन को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस का शुक्रिया अदा किया। रविवार को एएफपी के दो पत्रकारों सहित कई पत्रकारों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। कासिम जोमार्त तोकायेव को रविवार को हुए चुनाव में 71 प्रतिशत मत मिले थे, वह सेवानिवृत नजरबायेव के विश्वास पात्र हैं।

Loading...

Check Also

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शहद से जुड़ी अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए पहुंचे डेनमार्क

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / स्कैंडिनेविया – डेनमार्क : प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com