बीते मंगलवार मुंबई में फिल्मफेयर ग्लैमरस एंड स्टाइल अवॉर्ड्स आयोजित किया गया। इस इवेंट में बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। यहां सभी सितारें एक से बढ़ एक ग्लैमरस अवतार में दिखे। दीपिका पादुकोण, जाहन्वी कपूर, शाहिद कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसे कलाकारों ने इस इस इवेंट में शिरकत की लेकिन जैसे ही इस अवॉर्ड्स फंक्शन में दीपिका ने एंट्री की सबकी निगाहें उन पर थम गईं। इवेंट में दीपिका पीच कलर का ऑफ शोल्डर गाउन में ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर के ईयरिंग्स पहने हैं। अवॉर्ड्स फंक्शन की कई तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।
एक्ट्रेस बिपाशा बासु इस इवेंट में रेड कलर की जीप नेक ड्रेस में हाॅट अवतार में दिखीं। बिपाशा ने कैमरे के सामने कई पोज दिए। इवेंट के बाद बिपाशा बच्चों के साथ मस्ती करती हुईं भी दिखीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दीपिका के ऑपोजिट विक्रांत मैसी हैं। इसके अलावा दीपिका लव रंजन की फिल्म में भी दिखेंगी। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। वहीं बिपाशा की बात करें तो वह इन दिनों फिल्मों से दूर हैं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat