एडिलेड ओवल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि 10 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता है। इस जीत से भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी गदगद दिखे। एडिलेड टेस्ट में बड़ी जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के लिए जीतना बड़ी बात है। हम सिर्फ एक जीत से संतुष्ट नहीं होंगे। इस जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा- पहली पारी से बहुत कुछ सीखने को मिला, आज की जीत बहुत अहम है। सीरीज में हमें बढ़त मिली। शुरू में हमने अच्छी बैटिंग नहीं की हालांकि बाद हमने इसे सुधारा। उन्होंने कहा- हमें इस जीत पर गर्व करना चाहिए, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मकसद सिर्फ जीतना है। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के लिए जीतना बड़ी बात है। हम सिर्फ एक जीत से संतुष्ट नहीं होंगे। इस जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा- पहली पारी से बहुत कुछ सीखने को मिला, आज की जीत बहुत अहम है। सीरीज में हमें बढ़त मिली। शुरू में हमने अच्छी बैटिंग नहीं की हालांकि बाद हमने इसे सुधारा। उन्होंने कहा- हमें इस जीत पर गर्व करना चाहिए, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मकसद सिर्फ जीतना है।
Check Also
जिज्ञासा कप – सीजन 1, मैच – 1 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने मास्टर ब्लास्टर्स को 169 रनों से हराया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : ग्राउंड जिज्ञासा क्रिकेट एकेडमी मोहनलालगंज लखनऊ में मंगलवार खेले …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat