लखनऊ। गोमती प्रवाह पंचाग का विमोचन आज उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अपने निवास ऐशबाग पर किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री शुभ संस्कार समिति द्वारा निस्वार्थ रूप बसे वर्षो से किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि 20 वर्षो से प्रकाशित यह पंचांग निःशुल्क वितरित होता है। श्री शुभ संस्कार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत पांडे ने कहा की पंचांग में चैत्र नवरात्रि से वर्ष भर के व्रत और त्योहारों का विवरण है। संपादक ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया इस बार वर्ष परिधावी नाम संवत्सर का मंत्री सूर्य राजा शनिदेव है। पंचांग में सुंदरकांड सुंदर क्यों?,
कपूर को घर में जलाकर हम किस प्रकार जीवन बदल सकते हैं ,नग और रत्न सोच विचार कर ग्रहों की स्थितियां देख कर पहनना चाहिए इसका विवरण दिया गया है। इसकी निःशुल्क 5000 प्रतियो का वितरण लखनऊ और बाहर किया जाता है। विमोचन के अवसर पर श्री शुभ संस्कार समिति के आशीष अग्रवाल, राजेश आनंद ,संतोष अग्रवाल, कुशल उपस्थित थे। पंचांग में चैत्र नवरात्रि से वर्ष भर के व्रत और त्योहारों का विवरण है। संपादक ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया इस बार वर्ष परिधावी नाम संवत्सर का मंत्री सूर्य राजा शनिदेव है। पंचांग में सुंदरकांड सुंदर क्यों?, कपूर को घर में जलाकर हम किस प्रकार जीवन बदल सकते हैं ,नग और रत्न सोच विचार कर ग्रहों की स्थितियां देख कर पहनना चाहिए इसका विवरण दिया गया है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat