ब्रेकिंग:

उत्तर प्रदेश वाटर मैनेजमेंट में बना देश का श्रेष्ठ राज्य, राष्ट्रपति ने दिया स्वतंत्र देव सिंह को पुरस्कार

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सरकार के जल शक्ति के क्षेत्र में कार्य के लिए देश का श्रेष्ठ राज्य चुना गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के कार्यकाल के चंद रोज में ही प्रदेश सरकार को जल शक्ति विभाग में काम के लिए देश के नंबर एक राज्य का पुरस्कार मिला है। वाटर मैनेजमेंट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को सम्मान मिला है।

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथ से पुरस्कार प्राप्त किया है। सोमवार शाम को विभाग के बंटवारे में स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति विभाग मिला था। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रपति के हाथों इस पुरस्कार को प्राप्त किया।

 

Check Also

प्रतापगढ़ में ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का शुभारंभ, 150 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रतापगढ़ / लखनऊ : प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com