
अशाेक यादव, लखनऊ। राज्य सड़क परिहवन निगम प्रशासन इस बार दिपावली पर्व पर रोडवेज यात्रियों को 10 दिनों तक स्पेशल बसों की सुविधा देगा । परिवहन निगम प्रशासन 12 से 21 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। लखनऊ से 900 बसें संचालित होंगी।
इनमें प्रमुख आठ मुख्य मार्गो पर एसी और साधारण बसों की अतिरिक्त सेवाएं चलेंगी। दस दिनों तक चालक परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। इस दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
परिवहन निगम ने दीपावली पर्व पर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए स्पेशल बसों का इंतजाम किए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में सभी एआरएम को अतिरिक्त बस संचालन की जिम्मेदारी को सौंपी गई।
लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि लखनऊ-दिल्ली, गोरखपुर, वाराणसी, शक्ति नगर, हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर रूट पर स्पेशल वोल्वो ,स्कैनिया, जनरथ बस को चलाएंगे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat