ब्रेकिंग:

इस दिन शुरु होंगी कपिल-गिन्नी की शादी की रस्में, जानें पूरी डिटेल

बॉलीवुड में शादियों का सीजन शुरू हो गया हैं। वहीं अब इस लिस्ट में कपिल शर्मा का नाम भी जुड़ने वाला है। खबरें हैं कि कपिल गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ दिसंबर में सात फेरे लेंगे। हाल ही में कपिल और गिन्नी के शादी के फंक्शन की तारीखें सामने आ गईं हैं। खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा गिन्नी की शादी से पहले 10 दिसंबर को शादी सेरेमनी की कुछ रस्में शुरू हो जाएंगी। कहा जा रहा है कि कपिल की बहन ने अपने भाई की शादीशुदा जिंदगी शुरू होने से पहले अपने घर पर माता का जागरण करवाएंगी। कपिल शर्मा गिन्नी के साथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। इन दोनों की शादी कपिल शर्मा के होमटाउन फगवाड़ा में होगी।

कपिल और गिन्नी कि शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। शादी से पहले यानी 10 दिसंबर से शादी सेरेमनी की कुछ रस्में शुरू हो जाएंगी। वहीं 14 दिसंबर को अमृतसर में दोनों की रिसेप्शन पार्टी होगी। जानकारी के मुताबिक कपिल टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में भी पार्टी रखेंगे। वहीं जो लोग अमृतसर नहीं आ पाएंगे वो मुंबई में दी जानेवाली पार्टी में शामिल हो सकेंगे। कपिल मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी 24 दिसंबर को दे सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। कपिल के कॉमेडी शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करेगा। अगले महीने 16 दिसंबर से कपिल शूटिंग भी शुरू कर देंगे।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com