ब्रेकिंग:

इक्कीसवीं सदी के राष्ट्र का सपना देखने वाले पहले नेता थे राजीव: कमलनाथ

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता पर आक्रमण के समय देश की बागडोर संभाली और 21वीं सदी के भारत का सपना देखने वाले वे देश के पहले नेता थे। कमलनाथ ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर स्थानीय रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय गांधी वर्ष 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के 24 घंटे के भीतर देश के प्रधानमंत्री बन गए थे। उस समय देश की एकता पर आक्रमण हुआ था। उन्होंने कैसी परिस्थितियों में देश की बागडोर संभाली। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गांधी वो पहले नेता थे, जिन्होंने 21वीं सदी का राष्ट्र बनाने की बात कही। उस समय किसी ने आईटी के बारे में नहीं सुना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं उनकी पार्टी के लोग भी स्वर्गीय गांधी की इस बात पर हंसते थे। तत्कालीन समय में कंप्यूटर के प्रवेश पर बेरोजगारी बढ़ने की भी बात हुई, पर पूर्व प्रधानमंत्री अपनी बात पर अडिग रहे। वे देश में जागरुकता लाने चाहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर स्वर्गीय गांधी विश्व में उस समय हो रहे बदलाव के दौर में ये बात नहीं करते, तो देश आज कितना पिछड़ा हुआ होता। अपने स्कूल के दिनों की याद करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वे स्वर्गीय गांधी और उनके भाई संजय गांधी के साथ बोर्डिंग स्कूल में थे। उन्होंने कहा कि देश की सद्भावना की बदौलत ही कोई भी पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा होता है। स्वर्गीय गांधी ने सद्भाव का ही संदेश दिया था। उन्होंने स्वर्गीय गांधी को ऐसा नेता बताया, जिससे पूरा देश प्यार करता है।

Loading...

Check Also

केन्द्र, राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत सरकार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com