ब्रेकिंग:

आरक्षण के मामले में संविधान में होना चाहिए संशोधन: दिग्विजय सिंह

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि केंद्र सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर संविधान संशोधन करना चाहिए, अन्यथा यह सदैव विवाद का विषय रहेगा।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है ‘केंद्र सरकार को एससी, एसटी, ओबीसी व ओपन केटेगरी के गरीब परिवारों के आरक्षण की सीमा तय करने के लिए संविधान संशोधन कर राज्य सरकारों को 75 प्रतिशत आरक्षण तक का अधिकार दे देना चाहिए।

अन्यथा यह सदैव विवाद का विषय बना रहेगा। दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर तत्काल ही प्रतिक्रियाएं भी प्रारंभ हो गयीं। इन दिनों अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण के मुद्दे पर मध्यप्रदेश और देश में राजनेताओं की बयानबाजी चल रही है।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com