ब्रेकिंग:

आयुष्मान खुराना ने कंटेंट पोल सिनेमा को जन्म दिया: अभिषेक कपूर

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक अभिषेक कपूर का कहना है कि आयुषमान खुराना ने ‘कंटेंट-पोल’ सिनेमा को जन्म दिया है। अभिषेक कपूर ने आयुष्मान खुराना को लेकर फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ बनायी है।

अभिषेक कपूर ने कहा कि इंडस्ट्री में हमेशा से ही या तो टेंटपोल या पैरलल सिनेमा का निर्माण होता रहा है, लेकिन आयुष्मान ने ‘कंटेंट-पोल’ सिनेमा को जन्म दिया है। उनकी फ़िल्में उन सभी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही हैं, जो बेहतरीन मनोरंजन वाली फ़िल्में देखना चाहते हैं।

अभिषेक कपूर ने कहा कि मुझे आयुष्मान जैसे एक्टर के साथ क्रिएटिव तरीके से जुड़कर बेहद खुशी महसूस हो रही है, जो सही मायने में काफी सेंसेटिव और खरे सोने की तरह हैं, साथ ही उनके विचारों में काफी गहराई है। फैंस के दिलों में उनकी जगह बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने उनसे जो वादा किया था उसे लगातार निभाते रहे हैं।

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के साथ, मैं भी इस वादे में उनका साथ देने और उसे निभाने की कोशिश कर रहा हूं, जिससे दर्शक इस अनुभव का भरपूर आनंद उठा सकें।गौरतलब है कि फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं। यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्इसाटेड हैं।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com