ब्रेकिंग:

आज कई जिलों में चलेगी धूल भरी आंधी, 24 मई को बारिश की जताई जा रही आशंका

लखनऊ। गुरुवार को बांदा ज्यादा गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, झांसी, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, कानपुर, सोनभद्र, उरई और लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेगी। अगले पांच दिनों में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

23 मई तक बाराबंकी, बस्ती, गोरखपुर, बरेली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा के बाद झांसी 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में दूसरे और प्रयागराज 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे नंबर पर रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 21.3 और बरेली में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Loading...

Check Also

लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती की तैयारी को लेकर मंत्री शर्मा ने वाराणसी सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / वाराणसी : लौह पुरुष और प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com