ब्रेकिंग:

अलीगढ़ में सपा की किसान पंचायत आज, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

अशाेक यादव, लखनऊ। पश्चिमी यूपी की पहली समाजवादी पार्टी की किसान महापंचायत शुक्रवार को अलीगढ़ में होने जा रही है। महापंचायत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे। गुरुवार को सपाई महापंचायत की तैयारी में देरशाम तक जुटे रहे।

कृषि बिल को लेकर सपा ने किसानों के बीच 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को टप्पल इंटरचेंज पर सपा द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव महापंचायत में कृषि बिल को लेकर किसानों को संबोधित करेंगे। वह सैफई से सड़क मार्ग होते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे टप्पल इंटरचेंज पहुंचेंगे। जहां करीब डेढ़ घंटे तक महापंचायत को संबोधित करने के बाद एक्सप्रेस-वे से ही लखनऊ जाएंगे।

महापंचायत में पूर्व सीएम हर धर्म और जाति के प्रतिनिधि के तौर पर एक-एक किसान को मंच पर अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। महापंचायत में करीब 20 हजार किसानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महापंचायत में सपा के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन, संजय लाठर, एमएलसी उदयवीर सिंह सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे।

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव किसानों के समर्थन में प्रदेश में पहली बार किसानों की महापंचायत को संबोधित करने अलीगढ़ आ रहे हैं। पूरे देश के किसान मोदी सरकार के द्वारा थोपे गए तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। सपा हरेक किसान के साथ खड़ी है। किसानों का कोई धर्म या जाति नहीं होती है। किसान सिर्फ किसान है। 

टप्पल में होने वाली किसान महापंचायत सभास्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। पहले मुख्य मंच से पूर्व सीएम संबोधित करेंगे। ये 60 गुणा 30 फीट का है, इसमें 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। 30 गुणा 18 फीट के दूसरे मंच पर स्थानीय नेता रहेंगे। मुख्य मंच के पास वीआईपी लॉज बनेगा, जहां खानपान और प्रसाधन की सुविधा होगी। पंडाल के एक ओर 250 महिलाओं के बैठने की व्यवस्था है। मुख्य पंडाल में करीब 20 हजार किसानों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि महापंचायत को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। पूरी टीम के साथ दिनभर मंच, कुर्सी, साउंड, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। इस दौरान पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, संजय यादव, उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, अहमद सईद सिद्दीकी, सलमान शाहिद, मनोज यादव, मुकेश माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

Loading...

Check Also

रूस ने पाकिस्तान के साथ अरबों डॉलर का एक अहम आर्थिक समझौता किया, भारतीय कूटनीति हुई फेल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : तनाव के बीच रूस ने पाकिस्तान के साथ एक अहम …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com