वाशिंगटन: अमेरिका के एक सांसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार से कहा है कि वह भारत से अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क घटाने के लिए बात करे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिका के सांसद डैन न्यूहाउस ने अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को 17 सितंबर को लिखे एक पत्र में यह बात कही है. मोदी की यात्रा के दौरान होने वाली व्यापार संबंधी बातचीत में लाइटहाइजर मुख्य वार्ताकार हैं. न्यूहाउस का कहना है कि भारत के अमेरिकी सेब पर शुल्क बढ़ाने से अमेरिका के किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. ट्रंप सरकार को भारत से इसे घटाने के लिए कहना चाहिए ताकि देश के सेब उत्पादकों को आसानी हो सके.
मौजूदा समय में भारत ने अमेरिकी सेब पर 70 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाया हुआ है. पहले यह 50 प्रतिशत था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिका के सांसद डैन न्यूहाउस ने अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को 17 सितंबर को लिखे एक पत्र में यह बात कही है. मोदी की यात्रा के दौरान होने वाली व्यापार संबंधी बातचीत में लाइटहाइजर मुख्य वार्ताकार हैं.भारत ने हाल ही में 28 सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाने का निर्णय किया था जिसमें अमेरिका से आयात किए जाने वाले बादाम, दाल और अखरोट शामिल हैं.
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat