वाशिंगटन: अमेरिकी वायुसेना ने एक सिख वायुसैनिक को दाढ़ी, पगड़ी और लंबे केश रखने की अनुमति दे दी है। देश के हवाई बल में धर्म के आधार पर इस तरह की छूट का यह पहला मामला है। हरप्रीतिंदर सिंह बाजवा 2017 में वायुसैनिक के रूप में वायुसेना में शामिल हुए थे लेकिन सैन्य शाखा की ओर से ग्रूमिंग और ड्रेस कोड को लेकर बनाए गए नियम की वजह से वह अपने धार्मिक सिद्धांत का पालन नहीं कर पा रहे थे। न्यूज की खबर के मुताबिक वायुसेना ने सिख अमेरिकन वेटेरन्स अलायंस और अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) से प्रतिवेदन मिलने के बाद उन्हें यह छूट दी।
मैककोर्ड वायुसेना स्टेशन में चालक दल के प्रमुख, बाजवा ड्यूटी पर मौजूद रहने वाले ऐसे पहले वायुसैनिक बन गए हैं जिन्हें वायुसेना में सेवा देते हुए सिख धर्म के अनुकूल पहनावे के सिद्धांतों के पालन की अनुमति मिली है। बाजवा ने कहा कि मैं अत्यंत प्रसन्न हूं कि वायुसेना ने मुझे धार्मिक अनुकूलता की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि आज, मुझे महसूस हो रहा है कि मेरे देश ने सिख संपदा को अपना लिया है और मैं इस अवसर के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। हरप्रीतिंदर सिंह बाजवा वायुसैनिक के रूप में वायुसेना में शामिल हुए थे लेकिन सैन्य शाखा की ओर से ग्रूमिंग और ड्रेस कोड को लेकर बनाए गए नियम की वजह से वह अपने धार्मिक सिद्धांत का पालन नहीं कर पा रहे थे।
Check Also
हथकड़ियों में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो बोले : ‘गुड नाइट… हैपी न्यू ईयर’
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : सत्ता से हटाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat