श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के पीडीपी विधायक अयाज अहमद मीर के ड्राइवर तौसीफ गिरफ्तार किया गया है. तौसीफ को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस को शक है कि ड्राइवर का हाथ आतंकी हमले में था. तौसीफ पिछले 7 महीने से पीडीपी विधायक अयाज अहमद मीर की कार चला रहा है. अनंतनाग के बटेंगू में 10 जुलाई को हुए हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 19 लोग घायल हुए थे. अनंतनाग आतंकी हमले की जांच राज्य सरकार की एसआईटी कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पुलवामा के रहने वाले तौशीफ अहमद को पकड़ने के बाद कहा है कि उसके इस मामले से जुड़े होने के पूरे संकेत हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के चलते दो और लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. बताया जा रहा है कि तौशीफ जम्मू कश्मीर पुलिस की सुरक्षा विंग में एक सिपाही था जिसे विधायक पीडीपी विधायक ऐजाज अहमद मीर का ड्राइवर बनाया गया था.
Check Also
परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat