ब्रेकिंग:

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह की अहम भूमिका है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

वहीं, इस फिल्म को शाहरूख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन तले निर्मित किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन दिया अन्नपूर्णा घोष कर रहीं हैं। इसके अलावा फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक, बॉब के किरदार में हैं। जबकि चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी का रोल निभा रहीं हैं।

इस फिल्म में अभिषेक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी याददाश्त चली गई है। ‘बॉब बिस्वास’ सुजॉय घोष की वर्ष 2012 में प्रदर्शित थ्रिलर फिल्म, ‘कहानी’ के बॉब बिस्वास किरदार का स्पिन ऑफ है। यह फिल्म 3 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ 19 नवंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पहले दिन की शुरुआत धीमी रही। वहीं, फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने दो सप्ताह में बंपर कमाई की है। बता दें कि फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की धीमी शुरुआत के पीछे का कारण अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ है।

यह फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। जानकारी अनुसार, फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने दो सप्ताह में 166 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ भी हैं।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com