नोएडा : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को नोएडा अथॉरिटी द्वारा अपशिष्ट प्लास्टिक से तैयार किए गए दुनिया के सबसे ऊंचे चरखे का उद्घाटन किया। बता दें कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से एक दिन पहले इस चरखे का उद्घाटन किया गया है। इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने अपशिष्ट प्लास्टिक से अब तक और राष्ट्र का सबसे बड़ा चरखा बनाया है, जो बापू के संकल्पों को समर्पित है। बता दें कि, इस चरखे को बनाने में 1650 किलोग्राम अपशिष्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। चरखे की ऊंचाई 14 फीट, लंबाई 20 फीट और चौड़ाई 8 फीट है।
नोएडा अथॉरिटी का दावा है, कि यह दुनिया का सबसे बड़ा अपशिष्ट प्लास्टिक चरखा है। अथॉरिटी ने अपने इस कारनामे के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में आवेदन किया है। नोएडा अथॉरिटी ने अपशिष्ट प्लास्टिक श्रमदान करके एक मुहिम चलाई थी। इसके तहत नोएडा वासियों से अपशिष्ट प्लास्टिक अथॉरिटी को दान करने के लिए कहा गया। जिसके बाद 1700 किलोग्राम के करीब अपशिष्ट प्लास्टिक इकट्ठा हुआ। जिससे यह चरखा बनाया गया है। नोएडा अथॉरिटी ने चरखे को बनाने में अपशिष्ट प्लास्टिक जैसे चम्मच, कोल्ड ड्रिंक पीने वाली स्ट्रा का इस्तेमाल किया है। हालांकि, इसे दूर से देखने पर लकड़ी या पत्थर से बना हुआ प्रतीत होता है।
Check Also
उत्तर रेलवे विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार : लखनऊ मंडल को 08 दक्षता शील्ड जीतने का गौरव
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : गुरुवार 15 जनवरी 2026 को नेशनल …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat