लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष एवं अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे से ठीक पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि महिला अपराध में अव्वल इस राज्य के मुख्यमंत्री आंकड़ों का भी संज्ञान लेने की जरूरत महसूस नहीं करते। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध यूपी में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज्यादा और इसमें वो घटनाएं शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
क्या ये आंकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ अभियान’ के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए। बता दें कि, एनसीआरबी द्वारा जारी आंकड़ों में अपराधिक वारदातों में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में अव्वल दर्शाया गया है। 2017 में जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में महिला उत्पीड़न के 14 फीसदी मामले अकेले इस राज्य से हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध यूपी में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज्यादा और इसमें वो घटनाएं शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
Check Also
सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat