
अशाेक यादव, लखनऊ। सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों व निजी करण की ओर इशारा करते हुए कहा है कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी केवल व्यापार करने आई थी। अपने हिसाब से एक कानून बनवाया और धीरे धीरे देश गुलाम हो गया।
वैसे ही अपने देश में कानून बन रहे हैं। उन्होनें आगाह करते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि अपने देश की सरकार भी किसी कंपनी की गुलाम हो जाय। भाजपा की सरकार में सबकुछ कंपनियों को दिया जा रहा है।
आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव जिले के हाईस्कूल इंटर के 130 मेधावी छात्रों को गुरुवार को लैपटाप बांटने आए थे। इस दौरान शहर से सटे श्रीदुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा में उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कहा महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल महंगा हो गया है।
चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार यह इशारा कर रही है कि अब आप लोग साइकिल चलाएं। कहा कि अंग्रेजों ने भी पहले चाय फ्री पिलाई, आज पूरा देश खरीद कर चाय पी रहा है। उसी तरह से सरकार पहले फ्री में रसोंई गैस दी अब महंगा कर दी।
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के सीएम योगी को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, तभी तो अपने संकल्प पत्र का वादा पूरा नहीं किया। यूपी में लैपटॉप अब तक नहीं बांटा गया। अब जब मैं बांट रहा हूं तो मुख्यमंत्री परेशान हैं कि कौन आ रहा। जनता फ्री लैपटाप टैबलेट देने का वादा करने वालों को ढूंढ रही है। जनता तय कर चुकी है कि भाजपा का सफाया करना है।
सपा का लैपटाप खोलेंगे तो पता चलेगा कौन आ रहा। हम लोग नए रास्ते पर चल रहे हैं। सपा ही विकास कर सकती है। आज 130 बच्चों को लैपटाप दिलाकर उन्हें याद दिलाना चाहते हैं। एबुलेंस 108, 102 किसने चलाया। बदलाव से संभव हुआ की एबुलेंस फोन करने पर आ जाती है। सरकार ने व्यवस्था को खराब की है। डायल 100 का नाम बदल दिया। अब 112 से भी पुलिस आती थी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat