
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में 22 मई से 05 जून 2025 तक ‘विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम रोहित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गोरखपुर, लखनऊ, बादशाहनगर, गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद एवं ऐशबाग स्टेशनों के साथ-साथ रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ऐशबाग जंक्शन पर विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान के अंतर्गत संविदा हाउसकीपिंग स्टाफ के माध्यम से निषिद्ध प्लास्टिक के संबंध में नुक्कड़ नाटक कर रेल यात्रियों को जागरूक किया गया रेल यात्रियों से यात्रा के दौरान अपना स्वयं का मेटल का पानी का बोतल साथ लेकर चलने हेतु अनुरोध किया यात्रियों से स्टेशन परिसर में एकल उपयोगी निषिद्ध प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक होते हुए प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने का अनुरोध किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत यात्रियों और रेल कर्मचारियों को प्लास्टिक कचरे के निस्तारण, स्टील/पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक लंच बॉक्स और बोतलों के उपयोग, एकल उपयोग प्लास्टिक के निषेध, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन के रखरखाव कार्य की समीक्षा की गयी तथा उसके उपयोग के बारे में जानकारियॉ प्रदान की गयी। सभी स्टेशनों पर पर्यावरण गीत, पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।