ब्रेकिंग:

प्रदेश के कृषकों को आगामी सप्ताह हेतु मौसम आधारित कृषि परामर्श

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की वर्ष 2024-25 की सत्ताईसवीं बैठक एस.के. सिंह, सचिव, उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद की अध्यक्षता में दिनांक 21 मार्च, 2025 को परिषद के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। प्रदेश में मौसम के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में किसानों को अगले दो सप्ताह हेतु कृषि प्रबन्धन के लिए निम्नलिखित सुझाव दिये गयेः –

आगामी सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान (21-27 मार्च, 2025)

भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के आरंभिक चरण में 22 मार्च तक प्रदेश के विंध्य, पूर्वी मैदानी एवं मध्य मैदानी कृषि जलवायु अंचलों में तड़ित झंझावात एवं झोंकेदार हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ कहीं -कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

आगामी द्वितीय सप्ताह के मौसम का दृष्टिकोण (28 मार्च-03 अप्रैल, 2025)

राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 01 मार्च से शुक्रवार दिनांक 21.03.2025 तक ओलावृष्टि से कानपुर नगर में 1 किसान की 0.145 हे. फसल, मथुरा में 4,367 किसानों की 1,241 हे. फसल तथा सहारनुपर में 10 किसानों की 2.94 हे. फसल क्षति हुई। इस प्रकार पूरे प्रदेश में 4,378 किसानों की 1,244.09 हे. फसल क्षति हुई।मौसम के परिप्रेक्ष्य में किसानों को फसल प्रबन्धन हेतु निम्नलिखित सुझाव दिये जाते हैः-

जायद फसलों की बुवाई लाइन में ही करें ताकि अंतः शस्य क्रियायें आसानी से की जा सकें।
गेहूॅ की फसल शीघ्र पकने की अवस्था में है।

मूंग की सम्पूर्ण उ.प्र. हेतु अधिक उपज वाली व पीला मोजैक अवरोधी संस्तुत किस्मों यथा के.एम.-2195 (स्वाती) आई.पी.एम.205-7 (विराट), आई.पी.एम.410-3 (शिखा), कनिका, वर्षा, आजाद मूंग-1, आई.पी.एम.312-20, आई.पी.एम.409-4 (हीरा), वसुधा, सूर्या तथा आजाद मूंग-1 की बुवाई यथाशीघ्र समाप्त करें।

बकरियों में पी.पी.आर. का टीकाकरण पशुचिकित्सालयों पर निःशुल्क पशुपालन विभाग द्वारा लगाया जा रहा है।

Check Also

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान प्रयाग जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन हेतु उत्तर रेलवे द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : माघ मेला–2026 में मौनी अमावस्या स्नान पर्व …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com