ब्रेकिंग:

देखिए ‘सिंघम अगेन’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : “सिंघम की दहाड़, जलाएगी लंका इस बार” – अनमोल सिनेमा इस त्यौहार के मौसम में लेकर आ रहा है सबसे बड़ा उत्सव, ‘सिंघम अगेन’ का प्रीमियर, शनिवार, 11 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे। इस बार बाजीराव सिंघम की गूंज सीधे रामायण की अमर गाथा से प्रेरित है, जिसके हर किरदार और कहानी में इस महाकाव्य की झलक होगी। जिस तरह रामायण में अच्छाई और बुराई का घमासान देखने मिला, उसी तरह सिंघम अगेन भी आज के समय के संघर्ष को दिखाएगी, जहाँ कर्तव्य की अग्निपरीक्षा होगी।

मास एंटरटेनमेंट के बादशाह रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, ‘सिंघम अगेन’ उनके मशहूर कॉप यूनिवर्स का एक बड़ा अध्याय है, अजय देवगन फिर से अपने आइकॉनिक अवतार में बाजीराव सिंघम बनकर लौट रहे हैं, और उनके साथ हैं अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ – एक ऐसी फौज, जो किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाली। इस टीम को और मजबूती देती हैं करीना कपूर खान द्वारा निभाई गई अवनी की भूमिका जो सिंघम की पत्नी हैं।

ये सभी जांबाज़ योद्धा एक ही मकसद के लिए लड़ेंगे – अन्याय का खात्मा और बुराई का सर्वनाश! लेकिन मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि इस बार खतरनाक विलेन बनकर सामने आ रहे हैं अर्जुन कपूर – डेंजर लंका के किरदार में, जो पूरी ताकत से तबाही मचाने को तैयार हैं! जब सिंघम की पत्नी अवनी का अपहरण हो जाता है, वह अपनी टीम के साथ श्रीलंका जाता है, जहाँ एक विस्फोटक युद्ध होता है और उन्हें हर चुनौती का सामना करना पड़ता है।

अजय देवगन कहते हैं, “सिंघम हमेशा मेरे लिए खास रही है, और इस किरदार को जो प्यार दर्शकों से मिला है, वो वाकई दिल छू लेने वाला है। इस बार ये और भी बड़ा है।”

देखें ‘सिंघम अगेन’ का प्रीमियर शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे, सिर्फ़ अनमोल सिनेमा पर।

Loading...

Check Also

परंपरा और प्रोफेशनलिज़्म को समर्पित पीआर 24×7 की नवरात्रि

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इंदौर : नवरात्रि का पर्व हर साल अपने साथ उत्साह, ऊर्जा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com