स्मार्टफोन निर्मता कंपनी Vivo ने बीते साल अपना सबसे दमदार स्मार्टफोन Vivo Nex को लॉन्च किया था, साथ ही कंपनी ने इस फोन में पॉप अप कैमरा भी दिया है। वहीं दूसरी तरफ लोग भी इस फोन को पसंद किया है। जब वीवो ने इस फोन को लॉन्च किया था, तब इस फोन की कीमत 44,990 रुपए रख गई थी। हाल ही के दिनों में इस फोन की कीमत में कटौती है और अमेज़न की सेल में इस फोन की कीमत में 5000 रुपए की कटौती की थी। साथ ही अब कंपनी ने इस फोन की कीमत में हमेशा के लिए यह कटौती कर दी है। अब ग्राहक इस फोन को सिर्फ 39,990 रुपए में खरीद सकते है।
Vivo Nex की स्पेसिफिकेशन
Vivo ने इस फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2316 पिक्सल है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन में कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया है और साथ ही कंपनी ने इस फोन में 8 जीबी के रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है। साथ ही वीवो नेक्स एंड्रॉयड ओरियो पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 और ओटीजी का सपोर्ट दिया है। साथ ही इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3डी फेशियल रिकॉग्निशन सेंसर भी दिया है।
Vivo Nex का कैमरा
कंपनी ने इस फोन में पॉप अप कैमरा दिया है, जो कि इस फोन को दूसरो से अलग बनाता है। साथ ही यह पॉप अप कैमरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन के रियर में डुअल सेटअप कैमरा दिया है, जिसमें 12 के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Check Also
लखनऊ में देश का पहला ‘राष्ट्रीय औद्योगिक बॉयलर हरितीकरण सम्मेलन’ हुआ आयोजित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्यावरण थिंक टैंक iFOREST ने भारत सरकार के वाणिज्य …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat