ब्रेकिंग:

सांसद खेल महोत्सव में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का संदेश : खेल को बनाएं जीवनशैली, अनुशासन को शक्ति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आगरा/ लखनऊ : उप्र सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ और व्यापक स्वरूप देने की दिशा में आयोजित तृतीय सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य आयोजन जनपद आगरा स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रहे। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उपराष्ट्रपति के आगरा आगमन पर राज्य अतिथि की गरिमा के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया।

इसके उपरांत उपराष्ट्रपति एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकलव्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ, तलवारबाजी और सांस्कृतिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपराष्ट्रपति ने विभिन्न खेलों के विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का सशक्त आधार हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाएं और अनुशासन को अपनी शक्ति बनाएं।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में 34 खेलों को शामिल किया गया, जिनमें 62 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे खेलों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हुई।

आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति के आगमन पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सहभागिता के उपरांत मंत्री योगेंद्र उपाध्याय स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर उपराष्ट्रपति को विदाई देने भी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का आगरा आगमन और उनका स्वागत हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। ‘अतिथि देवो भव’ हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार की जीवंत परंपरा है।

Loading...

Check Also

उन्नाव रेप केस पीड़िता की मां और एक्टिविस्ट योगिता भयाना को इंडिया गेट की प्रोटेस्ट वाली जगह से हटाया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 2017 उन्नाव रेप केस की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com