ब्रेकिंग:

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वर्मा ने मुरादाबाद मंडल के आलमनगर – रोजा रेलखंड का गहन निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले आलमनगर से रोजा रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल उपस्थित रहीं। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संरक्षा (Safety), परिचालन गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं का जायजा लेना तथा उन्हें और अधिक सुदृढ़ करना था।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने आलमनगर से काकोरी, मलिहाबाद, संडीला, बालामऊ, हरदोई और रोजा सहित विभिन्न स्टेशनों, यार्डों और रेल कॉलोनियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काकोरी स्टेशन पर ‘शहीद पार्क’ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में काकोरी स्टेशन के ऐतिहासिक योगदान को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बालामऊ में उन्होंने नई क्रू लॉबी और स्वास्थ्य इकाई (Health Unit) का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने रनिंग रूम, लेवल क्रॉसिंग (फाटकों), ब्रिजों और ट्रैक कर्व का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चयनित रेल खंडों पर 121 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जो रेलखंड की मजबूत क्षमता को दर्शाता है।

हरदोई और अन्य स्टेशनों पर गैंग, यूएसएफडी (USFD) और स्मॉल ट्रैक मशीनों का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक ने ट्रैक की सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर विशेष बल दिया।

“रेलवे की प्राथमिकता संरक्षा और यात्री सुविधा है। यह निरीक्षण परिचालन गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” — अशोक कुमार वर्मा, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे

कर्मचारियों से संवाद

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ग्राउंड स्तर पर तैनात कर्मचारियों से सीधा संवाद किया और उन्हें संरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे अपनी परिचालन क्षमता को आधुनिक बनाने और यात्रियों को सुरक्षित सफर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also

जिज्ञासा क्रिकेट ग्राउंड पर ‘डेस्क टू पिच कप – सीजन 1’ के दो मुकाबले, WTC और वृंदावन क्रिकेट क्लब की जीत

सूर्योदय भारत समाचार सेव, लखनऊ : जिज्ञासा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट ‘डेस्क …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com