माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। सचिव नीना श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया है कि ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 दिसंबर से 13 जनवरी 2019 तक आयोजित होंगी। नीना श्रीवास्तव ने बताया है कि इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहले चरण 15 से 29 दिसंबर 2018 तक चलेगा, इसमें आगरा, सहारनपुर, बरेली लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन व बस्ती मंडलों की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। दूसरे चरण 30 दिसंबर 2018 से 13 जनवरी 2019 तक चलेगा, इसमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी व गोरखपुर मंडलों की परीक्षा आयोजित कराई जाएंगी। नीना श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रायोगिक परीक्षा कोई भी आवश्यक अन्य जानकारी और परीक्षकों की नियुक्ति आदि जानकारी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलेगी। 10वीं क्लास की प्रयोगात्मक परीक्षा में आन्तरिक मूल्यांकन के अंक प्रिंसिपल के द्वारा यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किए जाएंगे।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat