
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : यात्रियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा नई ट्रेनों के ठहराव प्रदान किया गया। विदिशा, साँची एवं दीवानगंज स्टेशनों पर ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव का विवरण निम्नानुसार है:
विदिशा स्टेशन-
1) गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर–नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आगमन: 00:45 बजे ।प्रस्थान: 00:47 बजे
अवधि: 01.01.2026 से ठहराव।
2) गाड़ी संख्या 12630 नई दिल्ली–यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आगमन: 17:28 बजे ।प्रस्थान: 17:30 बजे
अवधि: 31.12.2025 से ठहराव।
सांची स्टेशन-
3) गाड़ी संख्या 16031 चेन्नई–श्री वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
आगमन: 09:38 बजे । प्रस्थान: 09:40 बजे
अवधि: 29.12.2025 से ठहराव।
4) गाड़ी संख्या 16032 श्री वैष्णो देवी कटरा–चेन्नई एक्सप्रेस
आगमन: 01:18 बजे । प्रस्थान: 01:20 बजे
अवधि: 29.12.2025 से ठहराव।
दीवानगंज स्टेशन-
5) गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस
आगमन: 14:55 बजे । प्रस्थान: 14:57 बजे
अवधि: 29.12.2025 से ठहराव।
6) गाड़ी संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस
आगमन: 10:40 बजे। प्रस्थान: 10:42 बजे
अवधि: 29.12.2025 से ठहराव।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 दिसम्बर को विदिशा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेनों के ठहराव सुविधा का शुभारंभ किया।
विधायक विदिशा श्री मुकेश टंडन, विधायक साँची डॉ प्रभुराम चौधरी एवं विधायक कुरवाई हरि सिंह सप्रे, अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती प्रीती राकेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शुभारंभ के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल के विदिशा स्टेशन पर रेल प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई। इन ट्रेनों के ठहरराव से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी तथा रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।
इस कार्यक्रम में रेलवे प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat