ब्रेकिंग:

पमरे मुख्यालय परिसर में दी गई बाबा साहेब को श्रृद्धांजलि

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल में सोमवार 08 दिसम्बर 2025 को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पमरे मुख्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी गई। साथ ही सुजाता इंगले, किशोर कुमार गजभिए एवं अमर प्रभुजी वाघमारे द्वारा बौद्ध वंदना भी प्रस्तुत की गई।

अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)/आरएसपी प्रभात कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मुकेश, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम. एस. हाशमी, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) श्रीमती रश्मि बघेल, एवं सचिव महाप्रबंधक जे. पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डाॅ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी।

मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर अजय कुमार दीक्षित ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी /कल्याण अभय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजन में कल्याण अनुभाग की प्रमुख भूमिका रही।

Check Also

मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com